दुनिया - 24 June, 2020

अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नई वार्ता

बर्लिन   अमेरिका और रूस के वार्ताकारों के बीच वियना में परमाणु हथियार नियंत्रण पर वार्ता संपन्न हुई। वार्ता का उद्देश्य फरवरी में खत्म हो रही 'न्यू स्टार्ट संधि' के स्थान...

बर्लिन  
अमेरिका और रूस के वार्ताकारों के बीच वियना में परमाणु हथियार नियंत्रण पर वार्ता संपन्न हुई। वार्ता का उद्देश्य फरवरी में खत्म हो रही 'न्यू स्टार्ट संधि' के स्थान पर नया समझौता करना है। परमाणु हथियारों पर लगाम लगाने के लिए दुनिया के दो बड़े नाभिकीय हथियारों वाले देशों के बीच न्यू स्टार्ट अंतिम संधि है।

अमेरिकी वार्ताकार मार्शल बिलिंग्सलिया ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उच्च स्तरीय लंबी चर्चा सोमवार (22 जून) की देर रात खत्म हुई और यह काफी सकारात्मक रही जिसमें सरकार के कई तकनीकी कार्यकारी समूहों के लिए मुद्दे की गहराई तक जाने का अवसर मिला और जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में दूसरे दौर की वार्ता का रास्ता साफ हुआ।
 
उन्होंने कहा, ''दोनों पक्ष वार्ता के अंत में इस बात पर सहमत हुए कि न्यू स्टार्ट संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद से सामरिक माहौल में काफी बदलाव आया है।" उन्होंने कहा, ''हम सब 10 वर्ष पहले की बात याद करें, दुनिया वास्तव में काफी बदल गई है।" न्यू स्टार्ट संधि पर 2010 में हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें अमेरिका और रूस के लंबी दूर के परमाणु हथियारों और लॉन्चरों की संख्या सीमित करने का प्रावधान है।

अमेरिका ने पिछले वर्ष रूस के साथ मध्यम दूरी की परमाणु बल संधि (आईएनएफ) को रद्द कर दिया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच यह अंतिम परमाणु हथियार समझौता बन गया। शीत युद्ध के समय के समझौते का दोनों देश एक-दूसरे पर उल्लंघन करने के आरोप लगाते रहे। आईएनएफ की इसलिए भी आलोचना होती रही कि इसमें चीन या मिसाइल तकनीक को कवर नहीं किया गया।
 
न्यू स्टार्ट को परस्पर सहमति से पांच वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा, ''समय खत्म होता जा रहा है।" अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यू स्टार्ट को ओबामा प्रशासन का ''एक खराब समझौता" करार दिया और यह स्पष्ट नहीं है कि वह इसे आगे बढ़ाने पर सहमत होंगे या नहीं।

ब्रूसेल्स में नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि भविष्य के किसी भी समझौते में वह चाहेंगे कि चीन को भी भागीदार बनाया जाए और फिलहाल वह चाहेंगे कि न्यू स्टार्ट का विस्तार हो। बिलिंग्सलिया ने कहा, ''अमेरिका हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं है।" बिलिंग्सलिया ने कहा कि वह ''किसी को शामिल करने या बाहर करने पर फैसला नहीं कर सकते, लेकिन कहा कि अमेरिका का मानना है कि ब्रिटेन और फ्रांस के पास काफी कम परमाणु हथियार हैं और उन्हें समझौते में शामिल नहीं किया जाना चाहिए, जैसा कि रूस चाहता है।"

चीन को समझौते में शामिल करने का प्रयास काफी हास्यास्पद रहा जब सोमवार को बिलिंग्सलिया ने वार्ता की मेज का एक फोटो ट्वीट किया जिसमें खाली सीट के सामने चीन का झंडा लगा हुआ था और उन्होंने लिखा, ''चीन दृश्य में नहीं है।" चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि ''इस तरीके से ध्यान आकर्षितकरना अमेरिका के लिए न तो पेशेवर रवैया है न ही वह गंभीर है।"

ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया

वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक

अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस

BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस 

तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत

छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री

Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर

बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल

दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा

वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार

चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन 

भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस

केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी

चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका