नई दिल्ली
कोरोना वायरस महामारी की वजह से मार्च से ही क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ था। लॉकडाउन के दौरान दुनियाभर के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर वक्त बिता रहे थे। इसी दौरान कुछ क्रिकेटर्स ने टिकटॉक पर भी डेब्यू किया। भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल और ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस दौरान टिकटॉक पर काफी पॉपुलर हुए। इस बीच चीन के साथ चल रहे विवाद के चलते भारत ने टिकटॉक समेत 59 ऐप्स को बैन कर दिया है। टिकटॉक के भारत में बैन होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने वॉर्नर को टि्वटर पर ट्रोल किया। लॉकडाउन के दौरान टिकटॉक पर डेब्यू करने वाले डेविड वॉर्नर ने बहुत कम वक्त में टिकटॉक के स्टार बन गए थे। उनके टिकटॉक वीडियोज भारतीय फैन्स के भी काफी पसंद किए गए हैं। वॉर्नर ने अपनी पत्नी कैंडिस और बेटियों के साथ मिलकर कई मजेदार टिकटॉक वीडियो बनाए हैं। वॉर्नर का इंडियन फैन बेस बनने की एक वजह यह भी रही कि उन्होंने अपने टिकटॉक वीडियोज में भारतीय गानों और डायलॉग्स का जमकर इस्तेमाल किया।
अब टिकटॉक के भारत में बैन किए जाने के बाद फैन्स उनके वीडियोज को मिस करेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात दमदार तरीके से रखने वाले भारतीय स्पिनर अश्विन ने वॉर्नर को ट्रोल कर दिया है। अश्विन ने इस न्यूज के आने के बाद वॉर्नर को लेकर एक ट्वीट किया। अश्विन के इस ट्वीट पर फैन्स ने भी जमकर कमेंट किए और साथ ही युजवेंद्र चहल के टिकटॉक अकाउंट को लेकर भी ट्वीट किए। बता दें कि भारत सरकार ने सोमवार शाम को टिकटॉक, हेलो, वी-चैट समेत 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है। सरकार ने कहा कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |