नई दिल्ली
भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच फ्रांस ने भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ले ने कहा गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ से मिलने की इच्छा जताई है। उन्होंने सोमवार को रक्षा मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि वह दोनों के बीच जारी बातचीत पूरी करने को इच्छुक हैं। पर्ले ने कहा कि भारत और फ्रांस अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने लिखा कि राजनाथ सिंह के निमंत्रण पर वह उनसे मिलने को तैयार हैं और बाकी की बची बातचीत को पूरी करना चाहती हैं। उन्होंने अपने पत्र में गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने लिखा, 'यह जवानों, उनके परिवारवालों और देश के लिए एक झटका है। इस मुश्किल घड़ी में मैं दोस्त भारत के प्रति फ्रांस सेना की तरफ से दोस्ती प्रकट करती हूं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप मेरी श्रद्धांजलि पूरी भारतीय सेना और शहीदों के परिवारवालों को दें।'
बता दें कि भारत फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा कर चुका है। 27 जुलाई को अंबाला एयरबेस में भारत को 6 राफेल विमान मिलने वाले हैं। बता दें कि पहले केवल 4 लड़ाकू विमान ही आने वाले थे लेकिन अब फुली लोडेड 6 राफेल आएंगे। भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच यह काफी अहम माना जा रहा है। झील के किनारे पर मौजूद पहाड़ियों को फिंगर्स कहते हैं। भारत के मुताबिक, फिंगर 1 से 8 तक पैट्रोलिंग का अधिकार उसके पास है जबकि चीन फिंगर 4 तक अपना इलाका मानता है। फिंगर 4 के पास दोनों सेनाएं कई बार भिड़ चुकी हैं। इस वक्त चीनी सेनाएं फिंगर 4 पर मौजूद हैं और उन्होंने पीछे अच्छी-खासी स्ट्रेन्थ तैयार कर ली है।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |