नई दिल्ली
स्टार ओपनर शिखर धवन और सीमित ओवरों के उप-कप्तान रोहित शर्मा की जोड़ी मौजूदा दौर में सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है। टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने इसके पीछे की वजह बताई है। पठान ने कहा कि शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी इसलिए सफल है क्योंकि दोनों एक दूसरे की मजबूत पक्ष के मुताबिक खेलते हैं।
यह भारतीय सलामी जोड़ी 2013 से सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रही है। पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘हम जानते हैं कि शिखर बहुत खुलकर खेलते हैं। वह रोहित शर्मा को समय देते हैं। हम सभी जानते हैं कि कैसे रोहित शर्मा तेजी से आक्रामक रूख अख्तियार करने में सक्षम हैं, लेकिन उन्हें शुरुआत में समय चाहिए होता है।’
पठान ने कहा कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खेल और क्षमताओं के बारे में जानते हैं और इससे काफी फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट में आपको अपनी ताकत और कमजोरी को समझने के लिए दूसरे छोर पर किसी की जरूरत होती है। शिखर को पता है कि रोहित को शुरुआत में कुछ ओवरों की जरूरत होती है।’
35 वर्षीय पूर्व पेसर ने कहा, ‘ऐसे समय मे शिखर जिम्मेदारी उठाते हैं और मुझे लगता है कि इस वजह से वह सफल भी हैं। जब गेंदबाजी के लिए स्पिनर आते हैं, तब तक रोहित क्रीज पर जम चुके होते हैं और वह शिखर से सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेते हैं।’
रोहित और शिखर के नाम 16 शतकीय साझेदारी हैं और वे इस सूची में एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर दिग्गज सचिन तेंडुलकर और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली है जिनके नाम 21 शतकीय साझेदारी दर्ज हैं।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |