नई दिल्ली
टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन देश में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही अपने घर पर हैं। घातक महामारी कोरोना वायरस के चलते देश और दुनिया में सभी खेल गतिविधियों पर ब्रैक लगा हुआ है। ऐसे में खिलाड़ी घर पर अपने परिवार के साथ ही अपना वक्त बिता रहे हैं। इस बीच लॉकडाउन में कुछ ढील मिली तो टीम इंडिया के गब्बर धवन ने अपने घर में दो नए सदस्यों को जगह दी है।
दरअसल धवन ने दो देसी डॉग्स को गोद लिया है। उन्होंने इन डॉग्स के साथ अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कर फैन्स के साथ यह जानकारी साझा की। इन तस्वीरों के साथ धवन ने कैप्शन में लिखा, 'इन प्यारों को आज अडॉप्ट किया। श्लोए और वैलेंटाइन हमारे परिवार के दो नए सदस्य हैं।' यानी धवन ने अपने इन नए डॉग्स का नाम श्लोए और वैलेंटाइन रखा है।
एक तस्वीर में धवन इन डॉग्स की पीठ पर हाथ फेरते हुए दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपने बेटे जोरावर के साथ इन दो नए मेंबर के साथ बैठे हुए हैं। धवन के इस ट्वीट पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मेकलेन्गन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नाइस।' बता दें लॉकडाउन के दौरान टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों की तरह शिखर धवन भी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव नजर आए। उन्होंने नियमित रूप से इस प्लेटफॉर्म पर फैन्स के साथ मौज-मस्ती और उन्हें जरूरी जानकारी देने का काम जारी रखा।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |