नैरोबी
एशिया के बाद अब अफ्रीकी देशों को अपने आर्थिक कूटनीति के जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे चीन को तगड़ा झटका लगा है। शी जिनपिंग की चाल को समझते हुए केन्या ने चीन के अरबों डॉलर के रेलवे प्रोजक्ट को रद्द कर दिया है। इस रेलवे प्रोजक्ट के अनुबंध को लेकर दायर याचिका के दौरान केन्या की अदालत ने इसे अवैध पाया था।
जिनपिंग ने कुछ दिन पहले ही दी थी बधाई
बता दें कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चाइना अफ्रीका समिट के दौरान बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत केन्या के साथ एक स्टेंडर्ड गेज रेललाइन बिछाने के समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इतना ही नहीं, कुछ दिनों पहले शी जिनपिंग ने केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा को मोम्बासा पोर्ट तक से कार्गो सप्लाई किए जाने को लेकर बधाई भी दी थी।
केन्या ने लिया 3.2 बिलियन डॉलर का कर्ज
केन्या के साथ चीन ने रेलवे लाइन को लेकर साल 2017 में समझौता किया था। जिसके तहत चाइना रोड एंड ब्रिज कॉर्पोरेशन केन्या में अरबों डॉलर की लागत से महत्वकांक्षी प्रोजक्ट बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के माध्यम से रेलवे लाइन का विस्तार कर रहा था। केन्या ने इसके लिए एक्सिम बैंक ऑफ चाइना से 3.2 बिलियन डॉलर का कर्ज लिया है।
खरीद प्रक्रिया में घोटाले का शक
शुक्रवार को केन्याई अपीलीय अदालत ने केन्या और चाइना रोड एंड ब्रिज कॉर्पोरेशन (CRBC) के बीच रेल अनुबंध को अवैध घोषित कर दिया। केन्या में उच्च न्यायालय के निर्णयों से उत्पन्न मामलों को संभालने वाली कोर्ट ऑफ अपील ने फैसला सुनाया कि राज्य के स्वामित्व वाली केन्या रेलवे स्टेंडर्ड गेज रेलवे की परियोजना को लेकर खरीद में देश के कानूनों का उल्लंघन किया है।
फिर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में केन्या सरकार
कोर्ट में इस मामले को केन्या के एक सामाजिक कार्यकर्ता ओकीया ओमतातह ने लॉ सोसाइटी ऑफ केन्या के साथ मिलकर दायर किया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि रेलवे एक सार्वजनिक सम्पत्ति है जिसमें सभी परियोजनाओं के जुड़ी खरीद प्रक्रिया निष्पक्ष, प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। लेकिन, इस परियोजना में किसी भी बिड को जारी किए बिना एक कंपनी को सीधे तौर पर अनुबंध सौंप दिया गया। हालांकि केन्या की सरकार इस फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फिर से अपील करने की तैयारी कर रही है।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |