पेइचिंग
भारत और चीन के बीच सेनाओं को पीछे करने पर सहमति बनने के एक दिन बाद चीन के रक्षा मंत्रालय ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संघर्ष के लिए भारत को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू किआन ने कहा कि हम आशा करते हैं कि सीमाई इलाकों शांति और स्थिरता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत ने एकतरफा कार्रवाई की जिसकी वजह से हिंसा हुई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता किआन ने कहा, 'भारत-चीन सीमा पर हुए संघर्षों की पूरी जिम्मेदारी भारतीय पक्ष की है। हम आशा करते हैं कि सीमाई इलाकों में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। गलवान घाटी में हिंसा की घटना भारतीय पक्ष के एकतरफा उकसावे की कार्रवाई और दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी सहमति के उल्लंघन की वजह से हुई है।' किआन ने कहा, 'चीनी सेना कोरोना वायरस के कम होने के साथ ही युद्ध की तैयारी के लिए जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण को बढ़ा रही है। पीएलए के तिब्बत मिलिट्री कमांड ने हाल ही में पठारी इलाकों में लाइव फायर ड्रिल किया था। इसके जरिए सैनिकों की संयुक्त युद्ध क्षमता को परखा गया। यह ड्रिल नियमित रूप से हो रही है और किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं है।'
गलवान घाटी में बंकर बना रहा है चीन
बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को हुई हिंसक में झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में चीन के भी 40 जवान हताहत हो गए थे। इस हिंसा के बाद भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच कई दौर बातचीत हुई और अब दोनों देश सेना हटाने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि गलवान घाटी की सैटलाइट से मिली ताजा तस्वीरें जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही हैं। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस अनैलिस्ट Detresfa ने गलवान घाटी की ताजा सैटलाइट तस्वीरें जारी की हैं। इस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि चीन गलवान में झड़प की जगह के पास ही बचाव के लिए बंकर बना रहा है। इस जगह पर चीन ने छोटी-छोटी दीवारें और खाई बनाई हैं। ताजा तस्वीरों से अब चीन की मंशा को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि चीन बातचीत की आड़ में अपनी सैन्य स्थिति को मजबूत कर रहा है।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |