लाहौर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम के 3 क्रिकेटर महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अब उसके 7 और खिलाड़ी भी किलर महामारी की चपेट में आ गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस तरह से पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम में संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या अब कुल 10 हो गई है। इस खबर की पुष्टि खुद पाकिस्तानी बोर्ड ने की है। इस तरह उसका इंग्लैंड दौरा मुश्किल में दिख रहा है।
खतरनाक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और क्रिकेट जगत में भी इससे संक्रमित खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। अब पाकिस्तान के 5 क्रिकेटरों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले 3 खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। अब पॉजिटिव पाए गए 7 क्रिकेटरों में फकर जमां, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान और वहाब रियाज के नाम शामिल हैं।
ये 3 खिलाड़ी पहले पाए गए थे पॉजिटिव
इससे पहले पाकिस्तान के क्रिकेटर शादाब खान, हारिस रऊफ और हैदर अली कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने अपने बयान में कहा- जांच में पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों कुछ ऐसे फिट खिलाड़ी भी हैं, जिनपर इसका कोई लक्षण नहीं मिला था। हम सभी क्रिकेटरों की गहन जांच कर रहे हैं और सभी को निगरानी में रखा है।
वसीम ने बताया कि खिलाड़ी और अधिकारी अब लाहौर में एकत्रित होंगे और परीक्षण का एक और दौर 25 जून को होगा। इसके अगले दिन संशोधित टीम घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले महीने होने वाली श्रृंखला के लिए टीम के 28 जून को रवाना होने का कार्यक्रम है। वसीम ने कहा, ‘यह चिंता की बात है लेकिन हमें इस समय डरना नहीं चाहिए क्योंकि अभी हमारे पास समय है।’ उन्होंने कहा कि इंग्लैंड पहुंचने के बाद खिलाड़ी और अधिकारी आराम करेंगे।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |