आध्यात्म - 01 June, 2020

01 जून सोमवार आज का राशिफल

मेष: चंद्रमा कन्या राशि का षष्ठम भाव में आपके अंदर भोग विलास के भावना को बढ़ाएगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो...

मेष:

चंद्रमा कन्या राशि का षष्ठम भाव में आपके अंदर भोग विलास के भावना को बढ़ाएगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। आपको अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु स्वतः परास्त होंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:

आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है। भाग्य 72% साथ देगा।
मिथुन:

आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। आपकी राशि से पंचम भाव में चंद्रमा आपके जीवन विघ्न बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। सांसारिक सुख-भोग और नौकर चाकरों के असहयोग से परेशानी हो सकती है। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।
कर्क:

आज कन्या का चंद्रमा आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त कराएगा। गरीबों की सहायता और अपनी वाक् पटुता, कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

सिंह:

आज परिवार के सदस्यों का मिलेगा पूर्ण सहयोग। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। बुद्धि-विवेक से आज सफलता आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य 85% साथ देगा।
कन्या:

आज धन का आवागमन लगा रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। वाहन खराब होने से अकस्मात खर्चा बढ़ सकता है। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से आप परेशान हो सकते हैं। भाग्य 65% साथ देगा।
तुला:

चतुर्थ भाव में मंगल होने के कारण आपको पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की आशंका रहेगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।
वृश्चिक:

आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे। भाग्य 78% साथ देगा।

धनु:

आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। खान-पान में विशेष नियंत्रण करके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्य 82% साथ देगा।
मकर:

आज राशि से द्वितीय कोष एवं रोग स्थान में मंगल गुरू-केतु योग आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ कराएगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लंबित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक का समय ईश्वर भक्ति, तप, यज्ञ, पुण्य कार्यों में लगेगा। भाग्य 88% साथ देगा।
कुंभ:

मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपका प्रमोशन होने वाला है तो अवश्य प्राप्त होगी। आपको आकस्मिक चिंता होने की आशंका है। आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। भाग्य 65% साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी रूचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया

वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक

अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस

BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस 

तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत

छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री

Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर

बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल

दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा

वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार

चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन 

भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस

केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी

चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका